DDU University: बीएससी बायोलॉजी के प्रवेश आवेदकों में 76 फीसदी लड़कियां
DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में आज का दिन सबसे कठिन मुकाबले वाला था जहां हर एक सीट के लिए 23 अभ्यर्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।हालांकि इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि आवेदकों में तीन चौथाई से ज्यादा संख्या महिला अभ्यर्थियों की है जबकि पुरुष आवेदको की संख्या केवल 24 फीसदी है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि आज सुबह के सत्र में संपन्न बी.एस सी.ऑनर्स (बायो ग्रुप) की प्रवेश परीक्षा कुल 7 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 3386 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2578 अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी थीं,। हालांकि कुल पंजीकृत 3386 अभ्यर्थियों में से 2856 अभ्यर्थी शामिल हुए यह संख्या कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 84% रही।

इसी तरह से सायं सत्र में एम.एससी. एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई। जिसमें कुल 503 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 471अभ्यर्थी उपस्थित और 32 अनुपस्थित रहे। इस सत्र की परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 93.63 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
आज भी परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो पूनम टंडन ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनसे परीक्षा व्यवस्था तथा प्रश्नपत्र के बारे में बातचीत की तथा अपनी शुभकामनाएं दीं ।परीक्षार्थियों ने परीक्षा व्यवस्था के प्रति संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications