DDU University: मेधावियों को 161 पदक,रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को मिली पीएचडी उपाधि, कुलपति ने कहीं ये खास बातें

DDU University Gorakhpur Dikshant Samaroh News Uttar Pradesh:vकुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समारोह केवल डिग्री प्रदान करने का नहीं, बल्कि नये भारत की शिक्षा यात्रा में मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा इस वर्ष 73 हजार से अधिक उपाधिधारियों में 68.53% बेटियाँ शामिल रहीं। वहीं 76पदक विजेताओं में 56 छात्राएँ रही, यानी 73.33%। यह न सिर्फ बदलते समाज की तस्वीर है बल्कि क्षेत्रीय शिक्षा में महिलाओं की सशक्त उपस्थिति का प्रमाण भी।

शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष 301 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि दी गई, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 166 और उससे पूर्व मात्र 25 था। कुलपति ने इसे शोध संस्कृति और नवाचार का प्रमाण बताया।

ddu university

वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय ने आठ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों (अमेरिका, मलेशिया, नेपाल व बांग्लादेश) से सहयोग स्थापित किया है। इसी सत्र में 34 विदेशी छात्र विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।

नई शिक्षा नीति 2020 की भावना को आत्मसात करते हुए विश्वविद्यालय ने B.Sc. Agriculture in Natural Farming जैसे अभिनव कोर्स शुरू किये हैं। यह संस्थान देश का पाँचवां विश्वविद्यालय है जिसने यह पहल की है।
कुलपति ने कहा कि बेटियों की बढ़ती भागीदारी, शोध में उन्नति और वैश्विक सहयोग-ये सभी संकेत हैं कि विश्वविद्यालय विकसित भारत की राह में शिक्षा का अग्रदूत बन रहा है।

ddu university

पदक वितरण
माननीय कुलाधिपति द्वारा समारोह में कुल 76 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 56 छात्राएं और 20 छात्र शामिल थे। विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक 71 और डोनर पदक 90 प्रदान किए गए। कुल 161 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 43वें दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 85 डोनर पदक प्रदान किए गए थे।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियाँ
सत्र 2024-25 में कुल 73,887 उपाधियाँ प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय स्तर पर 7,711 और महाविद्यालय स्तर पर 66,176 उपाधियाँ दी गईं। कुल 50,636 छात्राओं और 23,251 छात्रों ने उपाधियाँ प्राप्त कीं।
पी-एच.डी. उपाधियाँ: एक नया रिकॉर्ड
इस वर्ष 301 शोधार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कला संकाय के 117, विज्ञान संकाय के 99, वाणिज्य संकाय के 35, शिक्षा संकाय के 31, विधि संकाय के 11 और कृषि संकाय के 8 शोधार्थियों ने यह उपाधि प्राप्त की।

शिक्षक सम्मानित
अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 05 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण, नवनिर्मित भवनों का शिलान्यास
माननीय कुलाधिपति जी ने विश्वविद्यालय के नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण किया, नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

न्यूजलेटर एवं पुस्तकों का विमोचन
इस अवसर पर दीक्षांत न्यूजलेटर का विमोचन किया गया जिसका संपादन डॉ अभिषेक शुक्ल ने किया है तथा पुस्तकों का विमोचन किया गया।

छात्र और समाज सेवा
कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया (08 बच्चे), जबकि दीक्षोत्सव 2025 के विजेता स्कूली बच्चे ने प्रेरणादायक भाषण दिया। गोद लिए गए गांव में आयोजित प्रतियोगिताओं में 03 विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए और भाषण प्रतियोगिता के विजेता ने देशभक्ति पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी।
गोद लिए गए गांव के आंगनवाड़ी केन्द्रों से प्रतियोगिता द्वारा चयनित केन्द्रों का सम्मान किया गया और देवरिया जनपद के आंगनवाड़ी केन्द्रों को किट वितरित किए गए (गोरखपुर 05 - देवरिया 05)। इसके अतिरिक्त, राजभवन द्वारा प्राथमिक विद्यालय को पुस्तकें भेंट की गईं।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के छोटे-छोटे योगदानकर्ताओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+