हमें बाबा साहब के सपनो का भारत बनाने के लिए संवेदनशील होना चाहिए - कुलपति

DDU University Latest News Ambedkar Jayanti Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के संवाद भवन में बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती धूमधाम से मनाई गईl

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन रही जिन्होंने अपने उद्बोधन मे बाबा साहब के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताते हुए यह कहा कि हमें बाबा साहब के सपनो का भारत बनाने के लिए संवेदनशील होना चाहिए जिससे कि हम हर प्रकार की भेदभाव की भावना से ऊपर उठ सके और जिससे हमारे अंदर सार्वभौमिक नैतिकता का विकास हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के आचार्य, प्रोफेसर विमलेश मिश्र जी ने बताया कि बाबा साहब के सामाजिक और राजनीतिक विचारों को जमीन पर उतारने वाले उनके आदर्श मूल्यों में गिरावट आई है क्योंकि लोग जन्मदिवस और परिनिर्वाण दिवस मनाकर बाकी के समय में उनके आदर्शों को भूले रहते है और ये एक गंभीर सोचनीय विषय है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ के पूर्व कुलपति और विधि विभाग के आचार्य, प्रोफेसर चंद्रशेखर जी ने बाबा साहब के अथक संघर्षों से लोगों को सीख लेने की बात अपने उद्बोधन में कही।

ddu university

साथ ही सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तथा राजनीति विभाग में आचार्य, प्रोफेसर रजनीकांत पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश का विकास थोपी गई नैतिकता या फिर डर से उपजी नैतिकता से नहीं होगा, उसके लिए लोगों को बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतरना पड़ेगा। इसके साथ ही अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक गोयल जी ने यह बताया कि आज के समाज में बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज कैसे उन्नति कर सकता है।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वी सी प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रोफेसर, प्रोफेसर अनुभूति दुबे जी, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर सुनीता मुर्मू जी, डॉ अमित कुमार, डॉ प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ राजेश कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ वंदना अहिरवार, राजबहादुर गौतम, प्रवीण राना, राजेंद्र प्रसाद जी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। साथ से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शोध छात्र, स्नातक, परास्नातक छात्र-छात्राएं के साथ-साथ शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर बृजेश कुमार जी ने कियाl साथ ही अतिथियों का स्वागत उद्बोधन एसोसिएशन के सचिव प्रवीण राना जी ने किया । कार्यक्रम के अंत में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अनुसूचित जाति और जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रोफेसर गोपाल प्रसाद जी ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के संघर्षों को बताते हुए कुलपति महोदय से विश्वविद्यालय में बाबा साहब के एक भव्य प्रतिमा लगवाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+