Gorakhpur: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार 6 पीड़ितों का साइबर सेल ने वापस कराया धन

Gorakhpur News: गोरखपुर की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। टीम ने बुधवार को 6 पीड़ितों का दो लाख रुपये से अधिक धन वापस कराया है। आइए जानते हैं किन मामलों में यह कार्रवाई हुई है।

केस-1

02 वर्ष पूर्व फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर ₹10000 जमा करा लेने के संबंध में आवेदक महेंद्र यादव निवासी थाना गीडा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जमा किए गया *संपूर्ण धनराशि ₹10000 आवेदक को वापस कराए गए।

gorakhpur

केस-2

गूगल पे के माध्यम से गलत खाते में ₹16000 ट्रांसफर हो जाने* के संबंध में आवेदक समीक्षक रामानी निवासी थाना कोतवाली गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि ₹16000 आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

केस-3

खाते से अवैध ₹40000 की निकासी के संबंध में आवेदिका बिंदु देवी निवासी थाना कैंपियरगंज गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निकासी की गई धनराशि रुपए ₹40000.00 आवेदिका के खाते में वापस कराए गए।

केस-4

लोन दिलाने के नाम पर रूपये 53000.00 जमा करा लेने के सम्बंध मे आवेदक श्री हरीश्चन्द्र मौर्या थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तकनिकी रूप से कार्यवाही करते हुए निकासी की गई धनराशि रुपए ₹ 53000 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।

केस-5

एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से रूपये 49999 की निकासी के सम्बंध मे आवेदक विवेक कुमार पाण्डेय, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए निकासी की गई धनराशि रुपए ₹ 49999.00 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।

केस-6

एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से रूपये 48000.00 की निकासी के सम्बंध मे आवेदक राम प्रताप सिंह, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल अपराध शाखा गोरखपुर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए निकासी की गई धनराशि रुपए ₹ 34013.00 आवेदक के खाते में वापस कराए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+