Corona Updtae: गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक्टिव केसों की संख्या हुई 112

गोरखपुर में कारोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां एक्टिव केसों की संख्या 100 से ज्यादा हो गयी है।

corona

Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को यहां 14 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले। वर्तमान में गोरखपुर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 112 हो गयी है। सभी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।

रविवार को मिले संक्रमितों में जेमिनी अपार्टमेंट, जंगल डुमरी, जंगल सखनी, सिविल लाइंस और कालीबाड़ी के लोग भी शामिल हैं। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहली लहर से अब तक 68614 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67635 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दूबे ने आमजन से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा। बचाव ही सबसे बड़ी दवा है। किसी भी सार्वजनिक जगह पर मास्क जरुर लागाएं। दूरी बनाएं रखे। बहुत आवश्यक हो तभी बाहर निकले।

गोरखपुर में कोरोना के तेजी से प्रसार का कारण यहां के लोगों की लापरवाही है। लोग इस समय भी पूरी लापरवाही बरत रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक इस वायरस का प्रभाव बढ़ने लगा है। माह की शुरुआत में जहां प्रतिदिन चार-पांच संक्रमित मिल रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या 18 से अधिक हो गई है। सरकार के निर्देश के बाद भी न तो अस्पतालों में कोविड से बचाव के नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही इस बारे में रोगियों को जागरूक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+