UP: गोरखपुर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, डीएम ने जारी की यह खास गाइडलाइन
गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसका सभी को पालन करना जरुरी है।

Gorakhpur News: एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं गोरखपुर में भी यह तेजी से पांव पसार रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने नई गाइडलाइन जारी कर दी। जिसका सभी को गंभीरता से पालन करना होगा। लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
डीएम डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि कारोना के मामलों में तेजी आ रही है। इसका प्रसार रोकने के लिए हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके लिए कुछ गाइडलाइन जारी की जा रही है। कोरोना के प्रति हम सभी को जागरुक रहना होगा।
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना, स्कूल कॉलेजों में थर्मल स्कैंनिंग की व्यवस्था करना आवश्यक है। सरकारी और निजी संस्थानों में बिना मास्क के इंट्री न दी जाए। हर कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार और फ्लू से पीड़ित मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई जाए।
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर जांच की संख्या बढ़ाई जाए। जिन्हे बुखार है या गंभीर रुप से बिमार हैं वह सार्वजनिक स्थलों पर न जाए। कोरोना की जांच कराए अगर रिपोर्ट पॉजिटिव है तो क्वारंटीन रहकर उपचार कराएं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही निकले। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर कोरोना मरीज कोविड कमांड सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 0551-2202205, 9532041882 एवं 9532797104 नंबर जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications