Gorakhpur : प्रत्येक पीएचसी पर होगा आरोग्य मेले का आयोजन, लगाई जाएगी कोविशील्ड

गोरखपुर में जल्द ही कोविशील्ड लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी पीएचसी सेँटरों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

covid

Gorakhpur News: गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोविशील्ड लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रत्येक पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल पर तीस हजार से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध हो गए हैं। दोबारा कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेज किया जा रहा है।

डॉक्टर नंदलाल कुशवाहा के मुताबिक, कोविड वैक्सीनेशन फिर से शुरु किया जा रहा है। इसके लिए रविवार से प्रत्येक पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिन लोगों को वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं हो पायी हैं वह इसकी डोज ले सकते हैं। आकड़ों पर नजर डाले तो पिछले छह माह में 15 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन रविवार से किया जाएगा। प्रत्येक गांव की आशा सूची तैयार कर उन लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी जिन्होंने अभी तक नहीं लगवाया है। 10 फरवरी तक इस आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

आप को बता दें कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद से अलर्ट कर दिया गया था। इसके बाद से ही गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बरतने लगा। एयरपोर्ट से लगाए सभी सार्वजिनक जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोराना जांच की जा रही है। कोई भी संदिग्ध जिसमें कोरोना के लक्षण प्रकट हो उन्हें तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने का निर्देश है।

Recommended Video

    उन्नाव: बूस्टर डोज लगवाने वालों के लिए खुशखबरी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+