Gorakhpur News: कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सीएमओ ने अस्पतालों को दिए यह खास निर्देश
गोरखपुर के सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने सभी अस्पतालों को सर्जरी से पहले कोविड जांच के निर्देश दिए हैँ।

Gorakhpur News: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर गोरखपुर में अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालने करने का लगातार अपील कर रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के सीएमओ डॉक्टर आशुतोष दुबे ने जिले के सभी अस्पतालों को सर्जरी से पहले कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने कहर कि कोरोना संक्रमण को समय से पहले जाना जाए और समय से इसका उपचार किया जाए इसके लिए जरुरी है कि हम सभी जागरुक हों। खासकर सभी अस्पताल इसे लेकर बेहद सजग रहे। जिले में जितने भी अस्पताल हैं वो सर्जरी से पूर्व मरीज की कारोना जांच जरुर कराएं।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना को जागरुकता व एक- दूसरे के सहयोग से रोका जा सकता है। सावधानी बरत कर हम इससे बच सकते हैं। आप सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल पालन करें। मास्क लगाएं एंव सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें।
सीएमओ ने कहा कि जिले में प्रत्येक दिन तीन सौ से ज्यादा ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में इन मरीजों की जांच आवश्यक हो जाती है। एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच शुरु कर दी गयी है। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर भी जांच की व्यवस्था शुरु हो जाएगी।
इसी तरह नगर निगम भी कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने जा रहा है। निगम जल्द घनी बस्तियों व प्रमुख बाजारों में सैनिटाजेशन का काम शुरु करेगा। इसके लिए पुरी तैयारी शुरु कर दी गयी है। पांच हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट निगम ने मंगा लिया है। जल्द ही छिड़काव शुरु हो जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि मास्क व दस्तानों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर में पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस कर्मियों को मॉस्क लगाने व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications