Gorakhpur News: जानिए कोर्ट ने क्यों दिया दरोगा पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

न्यायालय ने गीडा पुलिस को 20सितंबर तक पूर्व में सहजनवां थाने पर तैनात रहे दरोगा नरेन्द्र सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। दरोगा पर प्रेम-प्रसंग मामले में युवती को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हत्या करने का

गोरखपुर,13सितंबर: न्यायालय ने गीडा पुलिस को 20सितंबर तक पूर्व में सहजनवां थाने पर तैनात रहे दरोगा नरेन्द्र सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। दरोगा पर प्रेम-प्रसंग मामले में युवती को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हत्या करने का आरोप है। युवती की मां ने अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) एससी/एसटी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमें में सुलह न करने पर बहराइच में तैनात दारोगा उसके बहनोई व दो अज्ञात साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

gida

रेलवे ट्रैक पर युवती को फेंकने का है आरोप
युवती की मां ने सहजनवां थाने में तैनात रहे दारोगा नरेंद्र सिंह पर वर्ष 2021 में उसकी बेटी से छेड़खानी करने व रेलवे ट्रैक पर फेंककर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने, पाक्सो व दलित उत्पीड़न का मुकदमा गीडा थाने में दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद दारोगा का तबादला बहराइच जिले में हो गया। 26 जुलाई 2021 को छोटी बहन के साथ दूध लेने जा रही बेटी काे दारोगा ने साथियों संग रोक लिया। रेलवे लाइन किनारे ले जाकर उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया। घटनास्थल पर छोटी बेटी भी मौजूद थे। आरोपित घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Gorakhpur : रुपयों का लालच देकर गरीबों को बनाया जा रहा ईसाई, 3 गिरफ्तार

गोरखपुर के गीडा इलाके की गाहासाड़ के पास पिछले साल ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई थी।मृतका की मां ने गीडा थाने पर पहले तैनात रहे एक दरोगा नरेंद्र चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया था। मां का कहना है कि दरोगा ने ही बेटी को बुलाया था और फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया। आरोप है कि दरोगा ने पहले भी युवती के अपहरण की कोशिश की थी। इस मामले में दरोगा जेल भी जा चुका है। कुछ समय से वह जमानत पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+