Corona Updates: गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक्टिव केसों की संख्या हुई 45

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान समय में 45 एक्टिव केस कोरोना के हो गए हैं।

covid

Gorakhpur News: कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में भी पीछले कुछ दिनों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी है। वर्तमान समय में यहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 45 है जबकि 11 लोगों ने करोना को मात दी है।

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गोरखपुर में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें सात पुरुष व दो महिलाएं शामिल है। इनमें पांच शहरी व चार ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। तारामंडल और सिविल लाइंस क्षेत्र में दो-दो, पिपराइच में तीन,भटहट में एक मरीज मिले हैं। नोडल अधिकारी और एडिशनल सीएमओ डॉ एके सिंह ने बताया कि गोरखपुर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 45 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 11 लोग संक्रमण से बाहर निकले हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि जो भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उनसे संबंधित तीस लोगों की जांच कराई जाए। कोरोना प्रोटोकॉल का सभी के द्वारा पालन किया जाए। जिन लोगों में कोविड के लक्षण दिखाई दें तुरंत डॉक्टर की सलाह पर दवा लेना शुरु कर दें। सीएमओ ने कमांड सेंटर का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। हेल्पलाइन नंबर 05512202205 ,9532041882,9532797104 पर फोन या व्हाट्सएप से संपर्क कर इसके बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+