CM Yogi: औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, सीएम योगी गोरखपुरवासियों को देंगे प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री की सौगात

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में 18 सितबंबर को सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गीडा स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान सीएम 96 उद्यमियों को भूमि आवंटन पत्र भी सौंपेंगे। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल के मुताबिक, गीडा में सौ करोड़ से अधिक रुपए के निवेश वाली तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड का कार्य पूरा हो चुका है। सीएम योगी के उद्घाटन के बाद यहां उत्पादन शुरु हो जाएगा। नवंबर, 2021 में भूमि आवंटन प्रमाणपत्र सौंपा गया था। कंपनी ने आवंटन के दो साल से भी कम समय में करीब 22 हजार वर्गमीटर (2 लाख 36 हजार वर्गफुट) में यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

cm yogi

तत्वा प्लास्टिक के प्रबंध निदेशक गगन गोयल का कहना है 110 करोड़ रुपए निवेश वाली इस फैक्ट्री से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलना चाहिए। यहां पांच सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है। प्लांट की उत्पादन क्षमता 32 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।

Gorakhpur: उद्यमियों ने गीडा एजीएम की सीएम योगी से की थी शिकायत, एडीएम ने शुरु की जांच
गीडा प्लांट पहुंची गैलेंट ग्रुप की पहली गुड्स ट्रेन
गीडा स्थित प्लांट की प्राइवेट साइडिंग पर शुक्रवार को गैलेंट ग्रुप की पहली प्राइवेट गुड्स ट्रेन पहुंची। ओडिशा के गोपालपुर पोर्ट से कोयला लोड कर कंपनी के प्राइवेट साइडिंग (एमजीआइएस) पर ट्रेन की पहली रेक पहुंचने पर प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया। रेलवे के अधिकारियों का स्वागत करते हुए गैलेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक ने कहा कि उनकी उपस्थिति से कंपनी का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई खरीदी गई रेक के संचालन में पूर्वोत्तर रेलवे को प्राथमिकता मिलेगी। मुख्य माल परिवहन प्रबंधक राकेश कुमार रौशन एवं मुख्य वाणिज्यक प्रबंधक (भाडा विपणन) अनिल कुमार ने गैलेंट ग्रुप को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+