Gorakhpur: उद्यमियों ने गीडा एजीएम की सीएम योगी से की थी शिकायत, एडीएम ने शुरु की जांच
Gorakhpur News: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा के एजीएम हिमांशु मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ दिन पूर्व उद्यमियों ने सीएम योगी से एजीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद कमिश्नर ने गीडा सीईओ को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। सीईओ ने गीडा के ओएसडी व एसडीएम अनुपम मिश्र को जांच सौंपी है।
एसडीएम ने इस मामले में आरोप लगाने वाले उद्यमियों से बातचीत कर प्रमाण मांगा है। उद्यमियों का कहना है कि मुख्यमंत्री निवेश बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली के कारण उद्यमियों को निवेश को लेकर निराश होना पड़ता है। उन्हें काफी परेशान होना पड़ता है।

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि ओएसडी अनुपम मिश्र को जांच दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गीडा में कई हजार करोड़ के कई प्लांट लगाए जा रहे हैं। यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आर्थिक विकास की गति पहले से कई गुना तेज हुई है। गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रुप में उभर कर सामने आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications