Gorakhpur Aiims: सीएम योगी करेंगे एम्स ऑडिटोरियम का उद्घाटन
गोरखपुर एम्स में 500 सीट का ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो गया है।इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 या 6 अगस्त को कर सकते हैं।यह ऑडिटोरियम पूरी तरह से आधुनिक है।यह हैं विशेषताएं
गोरखपुर,24जुलाई: गोरखपुर एम्स में 500 सीट का ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो गया है।इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 या 6 अगस्त को कर सकते हैं।यह ऑडिटोरियम पूरी तरह से आधुनिक है।

यह ऑडिटोरियम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है।कुल 1949 वर्ग मीटर में बनाया गया है।बड़ा स्टेज,स्वचालित पर्दे,कुर्सियां लगाई गयी हैं।आधुनिक लाइट व प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं। स्टेज के दोनों तरफ ग्रीन रुम बनाए गए हैं।पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी है।
एम्स के मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि नया ऑडिटोरियम में कई हाईटेक सुविधाएं हैं।सीएम योगी के हाथों इसका उद्घाटन किया जाना है। ऑडिटोरियम के अलावा परिसर में सेमिनार हाल भी बनाया गया है।एक बड़ा वीडियों स्क्रीन और एवी सिस्टम लगाया गया है।जहां डॉक्टर अपने विचार साझा कर सकेंगे।
गोरखपुर एम्स में कैंसर हॉस्पिटल के लिए शनिवार को सांसद रवि किशन ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। जल्द ही यहां कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य शुरु होने की संभावना है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में अब भर्ती रोगियों को बड़ी सर्जरी व निश्शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे रोगियों को बड़ी राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications