Gorakhpur: स्मार्ट शाला- स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं
Gorakhpur News: बेसिक शिक्षा को और मजबूत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में स्मार्ट शाला- स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की पहल बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश व संपर्क फाउंडेशन से तरफ से की गयी थी। इस दौरान सीएम ने शिक्षकों को किट भेंट की।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा प्रणाली को लगातार मजबूत करने का काम कर रही है। बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं। इनके लिए उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता है। आज इसी क्रम में गोरखपुर में स्मार्ट शाला- स्मार्ट ब्लाॅक कार्यक्रम के तहत कई स्कूल स्मार्ट हो चुके हैं। आज स्कूलों में बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। संसाधनों की कमी नहीं है।

योगी सरकार में बेसिक शिक्षा परिषद की पाठशाला को अब स्मार्टशाला के नाम से जाना जायेगा। दशकों तक पिछड़े और संसाधनविहीन मान लिए गए सरकारी प्राइमरी स्कूल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से परिपूर्ण कर स्मार्ट बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर में पहले चरण में नगर क्षेत्र के 58 बेसिक स्कूल स्मार्ट हो चुके हैं। गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के 68 स्कूल और जुड़े हैं। चरगांवा ब्लॉक के चयनित इन स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए एलईडी टीवी व तकनीकीपूर्ण गणित व अंग्रेजी के टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) किट का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।












Click it and Unblock the Notifications