मठ में हमले की खबर पाकर सीएम योगी पहुंचे गोरखपुर, घायल पुलिसकर्मियों को देखने गए अस्पताल

गोरखपुर, 4 अप्रैल। यूपी में गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरक्षनाथ पीठ मंदिर के गेट पर रविवार की शाम एंट्री के दौरान चेकिंग करते समय एक युवक ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। सीएम योगी इस मठ के महंत हैं। मठ में पुलिसकर्मियों पर हमले की खबर पाकर वे गोरखपुर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछा। इस घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम अहमद मुर्तजा है जो गोरखपुर का ही निवासी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसटीएफ और एटीएस को लगाया गया है। पुलिस के आलाधिकारी का कहना है कि घटना के पीछे बड़ी आतंकी साजिश हो सकती है लेकिन अभी जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

CM yogi reaching gorakhpur after gorakhnath temple happening

गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पुलिसकर्मियों पर हुए इस हमले की घटना पर अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी के संबंध बड़े-बड़ों से है। इस घटना की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी आतंकी साजिश से यह जुड़ा है। वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि एटीएस और एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। सभी एजेंसियों के संपर्क में पुलिस है। आरोपी धार्मिक नारे लगाता हुआ सुरक्षित रास्ते से अंदर घुसने की फिराक में था और धारदार हथियार से उसने पुलिसकर्मियों पर हमला बोला। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

CM yogi reaching gorakhpur after gorakhnath temple happening

घटना रविवार देर शाम की है। आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका अहमद मुर्तजा गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने पहले तो पुलिसकर्मियों से गन छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। उसके हमले से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन तीन पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर अहमद मुर्तजा को पकड़ा, उनको पांच लाख रुपए इनाम की राशि देने की घोषणा सीएम योगी के आदेश के मुताबिक की गई है।

CM yogi reaching gorakhpur after gorakhnath temple happening

पकड़े जाने के बाद अहमद मुर्तजा को भी काफी चोटें लगी थीं। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अहमद मुर्तजा का कहना है कि नौकरी छूट गई और बीवी छोड़कर चली गई, जिस वजह से वह डिप्रेशन में था। उसने पुलिसकर्मियों पर हमला इसलिए बोला ताकि उसको कोई गोली मार दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+