स्थानीय स्तर पर करें समस्याओं का समाधान- योगी आदित्यनाथ

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ रही। सीएम योगी ने एक-एक फरियादियों की समस्याओं को जाना एंव उनके निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही निपटाए। फरियादियों को परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें।

सुबह से फरियादी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गयी। मानों उनकी समस्याओं का निदान हो गया। सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी। हर बार की तरह इस बार भी जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित मामले ज्यादा देखने को मिले। सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर या तहसील स्तर पर ही मामलों को निस्तारित करें । फरियादियों को इसके लिए इतनी दूर न आना पड़े।

कई फरियादियों ने सीएम योगी से इलाज के लिए धन की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि आप सब को धन मुहैया कराया जाएगा। धन के अभाव में किसी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को धन सुनिश्चित करना तय करें ।

परंपरागत दिनचर्या के तहत सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की।
पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया एंव गौ सेवा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+