UP: पेप्सिको प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास कहा- भारी संख्या में हो रहा रोजगार सृजन, बाहर जाने की जरुरत नहीं
UP CM Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में पेप्सिकों कंपनी के फ्रेंचाइजी प्लांट का शिलान्यास किया। सीएम तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।

CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने इस प्लांट के लगने से पूर्वांचल में होने वाले विकास व रोजगार के क्षेत्र में होने वाले अपार सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इससे पहले सीएम ने सहजनवां में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में 10.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भी शिलान्यास किया। सीएम तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को ही गोरखपुर आ गये हैं।
रोजगार के लिए बाहर जाने की नहीं है जरुरत सीएम योगी के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी संख्या में औद्योगिक प्लांट लगाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में विकास की गति पहले से कई गुना बढ़ गयी है। इसके साथ ही रोजगार की अपार संभावनाओं का सृजन हुआ है। इसी क्रम में गोरखपुर में पेप्सिकों कंपनी के प्लांट का लगना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे एक तरफ जहां इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्लांट से लगभग दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ मिलेगा।

अपराधियों का प्रदेश से हो रहा पलायन सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है। अपराध व अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में कानून का राज है। आमजन को न्याय मिल रहा है। लोगों को न्यायपालिका व कानून व्यवस्था पर लगातार विश्वास बढ़ा है। अपराधी कोई भी अपराध करने से पहले कई बार सोच रहे हैं। उनमें कानून का इस प्रकार भय है कि वह प्रदेश से पलायन कर रहे हैं।
Recommended Video

एफएमसीजी लगा रहा बड़े प्लांट सीएम योगी ने कहा कि फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स यानी एफएमसीजी प्रदेश के कई हिस्सों में बड़े प्लांट लगा रहा है। इससे छोटी- छोटी आपूर्तिकंपनियों, पैकेजिंग व ट्रांसपोर्टेशन का विस्तार भी हो रहा है। यह कंपनी गोरखपुर के अतिरिक्त चित्रकूट, प्रयागराज व अमेठी में भी प्लांट लगा रही है।

गोरखपुर की बदल गई सूरत सीएम योगी ने कहा कि पहले जिस गोरखपुर को पिछड़ेपन व अपराध के लिए जाना जाता था, आज वह गोरखपुर पूरे देश में अपने विकास कार्यों के लिए जाना जा रहा है। छह सालों में गोरखपुर ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, उद्योग, पर्यटन सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य हुए हैं और उसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। पहले यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था आज देश ही नहीं विदेशी कंपनियां भी यहां अपना प्लांट लगा रही हैं। आज पूरे देश या विश्व में गोरखपुर का नाम सम्मान के भाव के साथ लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications