UP: गोरखपुर में कूड़े का निस्तारण होगा आसान, सीएनजी प्लांट की सीएम ने रखी आधारशीला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सीएनजी प्लांट की आधारशीला रखी है। इससे 350 टन कचरे का प्रतिदिन निस्तारण हो सकेगा।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को 35.14 करोड़ की 94 परियोजनाओं की सौगात दी। वर्चुअल हुए इस कार्यक्रम में सीएम ने सीएनजी प्लांट का शिलान्यास किया। नगर निगम के सदन हाल में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के सुथनी में बनने वाले बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) प्लांट की लागत 150 करोड़ रुपये है। मुबंई की कंपनी एवरइन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसका निर्माण करेगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम और नगर पंचायतों में होने वाले कार्यों में सड़क, नाली के साथ ही मैटेरियल रिकवरी फेसेलिटी सेंटर, पानी की आपूर्ति आदि शामिल हैं।
Recommended Video

इस सीएनजी प्लांट से प्रतिदिन दौ सौ टन गीले कचरे से 6.5 टन से अधिक बायो सीएनजी उत्पादित होंगे। इससे लगभग 50 टन जैविक खाद तैयार होगी। महानगर के 350 टन से ज्यादा कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। गोरखपुर में विकास ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद यह पलही बार है जब गोरखपुर में इतनी तेजी से विकास हुआ है। आमजन का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, दुर्गेश मिश्र, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, निवर्तमान पार्षद जितेंद्र सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications