Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया यूपी के सबसे हाईटेक थाने का लोकर्पण, यह है खासियत
Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने का लोकार्पण किया। गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में स्थित गोरखनाथ थाना अत्याधुनिक सुविधाओं व नई टेक्नोलॉजी से लैस है। डेढ़ साल में बने इस थाने पर कुल 18 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। गोरखनाथ थाना परिसर मेें आयोजित कार्यक्रम से ही एम्स थाने का भी लोकार्पण किया गया।
गोरखनाथ थाने का नव निर्मित भवन मंदिर के रुप में नजर आता है। यह भवन पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह निर्मित किया गया है। यह संभवत: प्रदेश का पहला बहुमंजिला थाना है जो सेन्ट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर है। इस थाने का प्रशासनिक भवन बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिल तक विस्तारित है। इसका बेसमेंट एरिया पार्किंग के लिए है। भूतल पर फीमेल हेल्पडेस्क, पूछताछ व स्वागत कक्ष, एसएचओ रूम, मालखाना, पुरुष लॉकअप, महिला लॉकअप, शस्त्रागार, कार्यालय, इंट्रोगेशन रूम, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। प्रथम तल पर विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस रूम, मीटिंग हाल, फीमेल सब इंस्पेक्टर केबिन व मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक स्थित है। द्वितीय तल पर किचेन, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, वाशिंग लॉबी, पैंट्री युक्त डायनिंग हाल तथा मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक की सुविधा है।

तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। एम्स थाना जनपद के नवसृजित थानों में से एक है। भूतल व दो मंजिल तक निर्मित एम्स थाना के प्रशासनिक भवन पर 5 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये की लागत आई है। भूतल पर स्वागत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त शिकायत कक्ष, टॉयलेट सुविधायुक्त एसओ रूम, एसआई रूम, स्टाफ रूम, मेल लॉकअप, फीमेल लॉकअप, मालखाना, कार्यालय, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications