Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण,कहा-सत्य की हुई जीत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया।घघरा नदी पर कम्हरिया पुल के निर्माण के लिए कई आंदोलन किए गए थे। जिसमें स्वंय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।उस समय सीएम गोरखपुर
गोरखपुर,18 अगस्त: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया।घघरा नदी पर कम्हरिया पुल के निर्माण के लिए कई आंदोलन किए गए थे। जिसमें स्वंय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।उस समय सीएम गोरखपुर के सांसद थे।उन्होंने इस पुल निर्माण के लिए संसद में भी आवाज उठाई थी। इसके लोकार्पण के साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सत्य की विजय हुई है।उन तमाम सत्याग्रहियों की विजय है जिन्होंने इस पुल के निर्माण के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी।इस पुल के निर्माण से विकास की रफ्तार दक्षिणांचल में भी तेज होगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बनने के साथ ही बेलघाट, खजनी, गोला व आसपास के पूरे क्षेत्र वासियों को लखनऊ, प्रयागराज व अंबेडकरनगर जाने के लिए या फिर आजमगढ़ जाने के लिए जो दूरी है वह बहुत सीमित हो जाएगी।
सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भी है और पुल का लोकार्पण भी हो रहा है। भगवान कृष्ण का जन्म भी सत्य,न्याय और धर्म के लिए हुआ था। आज इस क्षेत्र में विकास के जो सत्य की लड़ाई थी उस में विजय प्राप्त करने पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। मुझे याद है कि कम्हरिया घाट के पुल के निर्माण के लिए यहां आंदोलन हुआ था और उस समय हमारी संसद चल रही थी। उस समय एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते- होते सरयू मईया के कारण बच पाई थी।घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर आज लोकार्पित हो रहा 'आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु' पूर्वांचल में आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक समृद्धि का माध्यम बनेगा।
Recommended Video

इस पुल को बनाने में 193.97 करोड़ रुपये की लागत आई है। कम्हरिया घाट सेतु 1,412.45 मीटर लंबे सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़ मार्ग पर स्थित घाघरा नदी पर है।












Click it and Unblock the Notifications