महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने संस्थापकों की भावनाओं के अनुरुप सराहनीय कार्य किए-सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस में हिस्सा लिया।सीएम इस विश्वद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम कई कार्यक्रमाें में हिस्सा लेगें।अ
गोरखपुर,28 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस में हिस्सा लिया।सीएम इस विश्वद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम कई कार्यक्रमाें में हिस्सा लेगें।अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।सीएम गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे एंव सोमवार को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

विश्वविद्यालय ने एक बेहतर शुरूआत की विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक वर्ष की अपनी इस यात्रा के दौरान महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने अपने संस्थापकों के भावनाओं के अनुरूप विश्वविद्यालय के निर्माण को जो एक नई गति दी वह अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय ने एक बेहतर शुरूआत की है। यहां शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर काम हो रहा है। छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अच्छी शुरूआत के लिए खुद को तैयार करें।कार्य यदि अच्छी तरह से शुरू किया जाए तो उसका अच्छा परिणाम भी आता है। पूरे मनोयोग और अच्छी तरह से कार्य शुरू करने पर हमें सफलता से कोई ताकत रोक नहीं सकती। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, बालापार के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि हमें चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहना होगा।
उत्तर प्रदेश में 36 करोड़ डोज लगाई जा चुकी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 40 वर्षों से इस क्षेत्र में इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप था। इस महामारी के उपचार को सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया। 40 वर्षों में 50 हजार बच्चों की मौत हो गई। जापानी इंसेफ्लाइटिस का टीका जापान में 1905-06 में ही विकसित हो गया था। लेकिन सरकारों की उदासीनता के चलते भारत में 100 साल बाद आया। 2005-06 में यहां टीकाकरण की शुरुआत तब हुई जब संसद में इस मुद्दे को उठाया गया। कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतर्कता और सार्थक प्रयास के चलते हमने मात्र नौ माह में कोरोनारोधी टीका विकसित कर लिया। अब तक पूरे देश में 200 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 36 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।
बता दें कि 28 अगस्त 2021 को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था और कहा था कि यह विश्वविद्यालय विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।मुख्य समारोह के साथ ही 22 अगस्त से चल रहे युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में चल रहे सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला का भी आज समापन हुआ।सीएम ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सीएम मृत ओएसडी मोतीलाल के घर जा सकते हैं। दो दिन पहले सड़क हादसे में मोतीलाल सिंह की मौत हो गई थी।शाम को सीएम योगी एमजी कॉलेज में स्व. प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। देर शाम सीएम गोरखनाथ मंदिर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications