Gorakhpur News : नए साल पर फरियादियों ने सीएम योगी से की यह खास मांग

साल के पहले दिन रविवार को सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी।

cm yogi

Gorakhpur News: साल के पहले दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ पर उपस्थित रहे। उन्होंने दिन की शुरुआत अपनी परंपरागत पूजा-पाठ की। पिछले कई वर्षों से लगता चला आ रहा जनता दरबार साल के पहले दिन भी लगा। सीएम से मिलने सैकड़ों फरियादी आए हुए थे और उन्होंने अपने मुखिया से कई मांगे की। जिनका सीएम ने संज्ञान लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

साल का पहला दिन सीएम योगी शनिवार को ही गोरखपुर आ चुके हैं। साल के पहले दिन रविवार को उन्होंने हिन्दू सेवाश्रम में सैकड़ो फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम एक-एक कर उनके पास गए और उनकी समस्या पूछी। समस्या के त्वरित निस्तारण का सीएम ने निर्देश भी दिया।

फरियादियों ने सीएम से की यह खास मांग
गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही फरियादी प्रदेश के मुखिया का इंतजार कर रहे थे। सीएम आए और उनका इंतजार खत्म हुआ। उन्होंने सभी फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान फरियादियों की सीएम योगी से खास मांग रही। बहुत सारे फरियादियों ने सीएम से गंभीर रोगों के इलाज के लिए धन मुहैया कराने की मांग की। सीएम ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरतमंद लोगों को इलाज के लिए धन मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यही भी कहा कि किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकना चाहिए।

सीएम ने दिए निर्देश
इस दौरान कई फरियादियों ने थाने पर न्याय न मिलने की शिकायत भी की। इस पर सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाने को कहा।

हमेशा की तरह सीएम ने सर्वप्रथम ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने गायों को गुड़ व चना भी खिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+