Goddhoiyanala Project: सीएम योगी ने सुनी फरियाद तो टूटने से बच गए 400 मकान

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट गोड़धोइया नाला की जद में आने वाले चार सौ से अधिक मकान अब नहीं टूटेंगे। इसके योजना की जद में अब महज 32 मकान ही आएंगे। काफी दिनों से मकान बचाने के लिए सीएम योगी से गुहार लगा रही जनता की मुराद पूरी हो चुकी है। खुद सीएम ने इसका संज्ञान लिया था और पीड़ितों से मुलाकात की थी।

कम होगी चौड़ाई
नए डिजाइन के अनुसार अब गोड़धोइया नाला की चौड़ाई कम होगी। शुरुआती प्वाइंट पर 11 मीटर की जगह 10 मीटर जबकि अंतिम बिंदु पर 32.5 मीटर की जगह चौड़ाई20 मीटर रहेगी। तहसील प्रशासन की तरफ से चौड़ाई कम करने के बाद कराए गए सर्वे से महज 32 मकान ही टूट रहे हैं। जबकि चार सौ से अधिक मकान आंशिक रुप से प्रभावित होंगे।

cm

Gorakhpur News: दो गाड़ी पर एक ही नंबर देख गहराया शक, लूटकांड के आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

जिन लोगों ने की है रजिस्ट्री
जिन 57 लोगों ने पहले ही जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। यदि वे अधिग्रहण से बाहर भी हो जाते हैं तो भी प्रशासन उनकी जमीन अपने कब्जे में रखेगा।उनसे पैसा वापस नहीं लिया जाएगा।

500 से अधिक मकान हो रहे थे प्रभावित
पूर्व की योजना के तहत जो चौड़ाई रखी गयी थी उससे 500 मकान प्रभावित हुए थे। प्रशासन की तरफ से जमीन रजिस्ट्री का काम शुरु हो गया था। कई लोगों ने जमीन शुरु कर दी थी तो कई लोगों ने आंदोलन शुरु कर दिया था। इसी आंदोलन की वजह से पूरा मामला सीएम योगी के संज्ञान में आया और उन्होंने प्रभावितों को तत्काल राहत देने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+