Gorakhpur News: दो गाड़ी पर एक ही नंबर देख गहराया शक, लूटकांड के आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
Gorakhpur News: गोरखपुर की बांसगांव पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार को ग्राहक सेवा केंद्र मालिक के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण किया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
दो बाइक पर एक नंबर देख गहराया शक
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि बांसगांव क्षेत्र अन्तर्गत घी पोखर में गोली मारकर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 1 लाख 68 हजार की लूट किया गया था जिसके संबंध में थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में टीम गठित कर छानबीन शुरु की गयी। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से ग्राहक सेवा केंद्र मालिक की पूरी लोकेशन का जायजा लिया गया। इसी जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान एक चोरी की बाइक का नंबर देखा गया। इस नंबर पर बात करने पर पता चला कि बाइक कोर्ट से रीलीज हो चुकी है। फिर दूसरे नंबर का पता किया गया तो पता चला कि यह गाड़ी करन के पास है, जो बेलघाट का रहने वाला है और कई मामलों में वांछित हैं। इसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो पूरा मामला खुल गया।

ऐसे दिया लूट की घटना को अंजाम
पुलिस की पूछताछ में आरोपी करन ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र मालिक को लूटने से पहले उसकी रेकी की गयी। एक साथी सेवा केंद्र में था। वह पूरी लोकेशन व मालिक का रुट हमें बता रहा था। इसी आधार पर लूट की घटना हुई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों अंकित तिवारी उर्फ शेरु उर्फ रजत पुत्र रमेश निवासी कोटिया विशुनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, केशर चन्द्र उर्फ केशर पुत्र सर्वजीत निवासी कोठरा थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ , करन पुत्र महेन्द्र निवासी छितैनी बुजुर्ग थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तमंचा,6 मोबाइल व लगभग 90 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। एक आरोपी की तलाश है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications