CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, कई मूर्तियां हुई स्थापित
सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में नवनिर्मित काली माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की एंव कई मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के गोशाला के समीप माता काली, गणेश भगवान, कालभैरव सहित कई मूर्तियों का निर्माण किया गया है। जिसमें गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गयी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधि विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया। इस अनुष्ठान में 13 पुरोहित शामिल रहे। प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्विनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में आए लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान काशी से आए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, उनकी धर्मपत्नी पायल तुलस्यान, अनूप सराफ, द्वारिका तिवारी, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम, बृजेश मणि मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने होली पर्व पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बुधवार को सीएम योगी ने होली पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा का नेतृत्व किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications