Chaitra Navratri 2023: CM Yogi Adityanath ने कन्याओं का पांव पखार लिया आशीर्वाद
सीएम योगी ने नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में मां दर्गा के नौ रुपों की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम ने कन्याओं के पांव पखार उनका आशीर्वाद लिया।

CM Yogi News Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में विधिवत अनुष्ठान कर कन्याओं के पाव पखारें एंव उनकी पूजा की। इस अवसर पर सीएम ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, भोजन कराया व दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया । प्रत्येक वर्ष सीएम नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्याओं की पूजा करते हैं। आज गोरखनाथ मंदिर में लगभग तीन सौ कन्याएं उपस्थित थी।
कन्या पूजन के क्रम में प्रधान पुजारी कमलनाथ ने कन्याओं को तिलक लगाया। उन्हे चुनरी ओढ़ाकर दक्षिणा दी। इसके बाद से सीएम योगी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन कराया। कन्याओं के अतिरिक्त भारी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी सीएम ने भोजन कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। शक्ति से ही संसार चल रहा है। प्रत्येक जीव गतिशील है।

Recommended Video
सीएम कन्या पूजन के दौरान काफी प्रसन्न दिखे। इस दौरान वह कन्याओं से बातचीत करते रहे। एक- एक कर सीएम ने सभी कन्याओं का आशीर्वाद लिया। कन्याओं प्रसाद, दक्षिणा सहित सभी सामग्री मिली या नहीं इसका सीएम स्वंय ध्यान रख रहे थे। मंदिर के शक्तिपीठ में दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और उनकी पुरोहित टीम ने सम्पन्न कराया। दुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ पूजा सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। शक्ति से ही संसार चल रहा है। प्रत्येक जीव गतिशील है।












Click it and Unblock the Notifications