CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे किया सहभोज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरि प्रबोधनी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सहभोज किया।

Cm Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरि प्रबोधनी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सहभोज किया। सीएम योगी ने दोपहर बाद एकादशी व्रत के पारण के अवसर पर आंवले के पेड़ के नीचे गोरक्षपीठाधीश्वर अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सहभोज किया। गोरखनाथ मंदिर की यह पुरानी परंपरा है।

cm

जानकारी के मुताबिक, पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ष की कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन सहभोज का आयोजन करते हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को 'हरि प्रबोधिनी एकादशी' कहा जाता है।

भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल पक्ष 'प्रबोधिनी'एकादशी को निद्रा से जागते हैं,तभी सभी शास्त्रों ने इस एकादशी को बेहद शुभ व फलदायी माना जाता है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह,मुंडन,गृह प्रवेश,यज्ञोपवीत आदि आरम्भ हो जाते हैं।

जीवन में उन्नति के लिए इस दिन की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। इसके साथ ही अच्छे दाम्पत्य जीवन के लिए इस दिन का महत्व है। सहभोज में सीएम योगी के साथ भोजन करने वालों में चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रो.यूपी सिंह, विधायक विपिन सिंह,विधायक महेन्द्र पाल सिंह, मंहत रवींद्रदास आदि शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+