UP : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं,कहा- मंगलमय हो सभी जीवन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नववर्ष की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नववर्ष की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। वह गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं से अवगत होंगे।
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नयी खुशियां लेकर आए। सुख-समृद्धि के साथ आप सभी अपने जीवन में बेहतर करें। आप सभी का जीवन मंगलमय हो यही कामना करता हूं।
Recommended Video

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की प्राथमिकता आमजन की सेवा है। वर्तमान समय में प्रदेश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नववर्ष में इसे और गति मिलेगी। आप सभी का जीवन स्तर बेहतर बना रहे यही सरकार का प्रयास है। कई कल्याणकारी योजनाएं वर्तमान समय में इस कार्य में लगी हैं।
उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी के साथ किए जा रहे है। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नए साल में प्रदेश विकास के कई कीर्तिमान स्थापित करेगा। शिक्षा,स्वास्थ्य,उद्योग,कृषि,रोजगार सभी क्षेत्रों में यह वर्ष मंगलमय होगा।












Click it and Unblock the Notifications