CM Yogi का गोरखपुर दौरा कल,उद्यमियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। सीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेगें। इस दौरान वह यहां के व्यापारियों व उद्यमियों के साथ बैठक कर व्यापार व उद्योग की अपार

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। सीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेगें। इस दौरान वह यहां के व्यापारियों व उद्यमियों के साथ बैठक कर व्यापार व उद्योग की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

cm
सीएम योगी शनिवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर सीएम भवन सभागार पहुंचेंगे और वहां मौजूद उद्यमियों व व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम उद्योग व व्यापार की संभावनाओं,इसमें आ रही समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री उनकी बातें सुनेंगे और उसका जवाब देंगे। गोरखपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। औद्योगिक विकास के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान उद्यमियों को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

उद्यमी व व्यापारी भी तैयारी में जुट गए हैं। प्रमुख समस्याओं की सूची बना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनके निराकरण की मांग भी करेंगे।इसे लेकर जिलाधिकारी ने बैठक की ।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पुलिस विभाग के भी आला अधिकारी पूरे समय उपस्थित रहे और उद्यमियों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर तत्काल निराकरण का निर्देश भी दिया गया।

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों में उद्योग को बढ़ावा मिला है। कई उद्योग स्थापित किए जा रहे है। उद्योगों के स्थापित होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+