Gorakhpur News: सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज, नगरवासियों को देंगे 19 हेल्थ एटीएम की सौगात

Gorakhpur News: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुरवासियों को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे।सांसद रवि किशन के सौजन्य से स्माइल फाउंडेशन द्वारा ये हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि सांसद रवि किशन के सौजन्य से स्माइल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए एटीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, 100 बेड जिला क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, जिला न्यायालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच व कैम्पियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरौली व खोराबार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला और मोहद्दीपुर में स्थापित किए जाएंगे।

cm yogi

इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी. इसके साथ ही इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा.

पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे. निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट होगा। इसके साथ सर्द मौसम को देखते हुए इन रोगियों को च्यवनप्राश और कंबल भी दिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+