दगाबाज व दंगेबाज एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बना रहे बैरियर- योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुरवासियों को 628 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध व अपराधियों के पोषक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास से संतुष्ट नहीं हैं। गरीब व किसानों की बदलती स्थिति इन्हें अच्छी नहीं लग रही है। बेहतर कानून व्यवस्था, तीव्र गति से बढ़ती आर्थिक स्थिति से भी ये परेशान हैं। दगाबाज व दंगेबाज एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बैरियर बांधने का काम कर रहे हैं। आप सभी को यह बैरियर हटाकर विकास पर मुहर लगानी होगी।

cm

सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर में जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है वे आमजन में शुद्ध जल की उपलब्धता को होगी। नल से मिलने वाला पानी बोतल के पानी से शुद्ध होगा। बुंदेलखंड में पानी नहीं था। पहले महिलाएं पांच-पांच किलोमीटर सिर पर गगरी रखकर पानी लेने जाती थीं। अब हर घर तक पानी पहुंच चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। शिक्षा, कृषि,उद्योग,रोजगार,परिवहन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। आज अपराधियों में भय है। उनका पलायन हो रहा है। बल इंजन की सरकार है, डबल स्पीड से चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+