पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का हो रहा निर्माण- योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुरवासियों को 2604 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। 727 विकास परियोजनाओं में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण किया। शिलान्यास-लोकार्पण का रामगढ़ताल के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हुआ।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गरीबों को उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी आधार पर आज गरीबों को फ्री राशन, इलाज की सुविधा दी जा रही है। आमजन को सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभ दे रही है। आज प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है। कोई भी विकास से वंचित न रहे इसका ध्यान रखा जा रहा है।

cm

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सड़क, परिवहन, रेल सहित सभी क्षेत्रों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। आज भारत पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका में है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ सालों में जनता के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। हम सबकी विचारधारा और मजहब अलग हो सकता है। लेकिन, सभी के लिए सेवा भाव एक ही होता है। सेवा का यह भाव देश के हर भारतवासी के लिए होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+