खिचड़ी मेला की तैयारियों का सीएम योगी ने जाना हाल,दिए यह आवश्यक निर्देश

दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे सीए योगी ने देर शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मकर संक्रान्ति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर थी।

CM Yogi News Gorakhpur: दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे सीए योगी ने देर शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मकर संक्रान्ति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर थी। इस दौरान सीएम योगी ने प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मेले में आमजन को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखने का सीएम ने निर्देश दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली से यात्रा न की जाए इसका भी निर्देश दिया।

cm
मेले की सभी तैयारियां समय से हो पूरी
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मकर संक्रान्ति की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाय। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एंव व्यवस्था उपलब्ध करायें जाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी करेें।उन्होंने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोरक्षनाथ मंदिर में आने लगते हैं। इसके बाद लगातार बसंत पंचमी तक आते रहते हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहकर भीड़ को नियंत्रित करने तथा ट्रैफिक डायवर्जन आदि की व्यवस्था पर कार्य करे। वाहनो के पार्किंग स्थल को चिन्हित कर वहां पर प्रकाश एवं साफ सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा सुनिश्चित कराई जाये साथ ही लोंगो में स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर निगम मेला परिसर के साथ-साथ पूरे शहर में सफाई की व्यवस्था बेहतर रखें एवं मेले में अलाव आदि की पूरी व्यवस्था रहे।मेले के दौरान मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था रहे तथा इसकी नियमित सफाई हो।

रैन बसेरों का रखा जाय विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठंड की शुरुआत हो गयी है। शहर के सभी रैन बसेरों को ठीक रखा जाये, लोग सड़को के फुटपाथों पर न सोने पाये इसलिए नियमित रूप से निगरानी करते हुए फुटपाथ पर सोने वाले लोगो को रैन बसेरों में पहुंचाने की व्यवस्था करें। शहर की स्ट्रीट लाईटें ठीक रहे कही भी अंधेरा न रहे।

Gorakhpur: गोड़धोइया नाला व रामगढ़ताल की बदलेगी सूरत,सीएम ने दी एक हजार करोड़ की सौगात
मेले के लिए चलेंगी स्पेशल सिटी बसें
सीएम योगी ने कहा कि नकहा जंगल एवं गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिटी बस चलाने की भी कार्य योजना बनाई जाये साथ ही लोग ट्रैक्टर टाली से सफर न करें इसके लिए जागरूकता का अभियान चलाने के साथ परिवहन निगम गांव एवं अन्य शहरो से बसे भी चलाये। विद्युत विभाग जर्जर तारों को ठीक करने के साथ ही मेला अवधि में विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें। स्वास्थ्य विभाग कैम्प के साथ-साथ जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज एवं अन्य चिकित्सालयों को सक्रिय रखे।

सुरक्षा के मानकों का रखें विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में लगने वाले झूले की जांच विद्युत सुरक्षा विभाग के द्वारा की जाये और सुरक्षा के मानको का विशेष ध्यान रखा जाये । साथ ही मेले में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता अच्छी रहे इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेले में लगने वाले दुकानों के संचालकों को जागरूक भी करे। उन्होंने कहा कि मेले में महिला पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था हो, पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगवायें जाये एवं सिविल डिफेंस आदि की भी तैनाती मेला अवधि के दौरान रहे।

सड़कों को जल्द से जल्द करें ठीक
सीएम ने कहा कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा पी.डब्लू.डी राष्ट्रीय राजमार्ग अपनी-अपनी सडकों को ठीक करायें, डायवर्जन वाले मार्गाे के चौड़ीकरण के लिए भी योजना बनाई जाये ।जिससे मार्ग परिवर्तित करने पर यात्रियों को सुविधा जनक मार्ग मिले। दूर संचार विभाग द्वारा मेले के दौरान टेलीफोन के अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध करायें। आपूर्ति विभाग कैरोसिन एंव खाद्यान्न का वितरण कराये। उन्होंने रेलवे विभाग को निर्देश दिया है कि पूर्व की भांति स्पेशल ट्रेन चलवायें। आकाशवाणी एंव दूरदर्शन मेले का लाइव प्रसारण करें।

डेंगू की जांच व उपचार की हो उत्तम व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने डेगू की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में डेंगू की जांच, उपचार एवं प्लेटलेट्स की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जेल रोड बाईपास के कार्याे में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि देवरिया बाईपास एवं सिक्सलेन पुल के निर्माण के लिए सम्ंबधित विभाग मिलकर कार्य करने के साथ ही गोडधोइया नाले के कार्य में भी तेजी लाये।

बैठक में गोखनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी ,एडीजी अखिल कुमार, जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर,उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण,सीईओ गीड़ा,नगर आयुक्त, रेलवे, आरएम रोडवेंज,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+