विकास की कई योजनाओं ने बदली गोरखपुर की तस्वीर - योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मंगलवार शाम हिस्सा लिया।इस दौरान सीएम ने शहरवासियों को 279 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

CM Yogi News Gorakhpur: गोरखपुर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मंगलवार शाम हिस्सा लिया।इस दौरान सीएम ने शहरवासियों को 279 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरखपुर शहर विधानसभा से विधायक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने गृह जनपद को 279 करोड़ रुपए की विकास परियोजानाओं की सौगात दी। लोकार्पण एंव शिलान्यास के इस कार्यक्रम में जीडीए एंव नगर निगम के अनेको परियोजनाएं शामिल रही। इनमें नगर निगम की 215.97 करोड़ और जीडीए की 62.84 करोड़ की योजनाएं शामिल हैं।

cm

नगर निगम पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम परिसर में स्थापित महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शहरों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। शहरों को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के दस शहर चयनित हैं।इसके साथ ही गोरखपुर समेत सात महानगरों को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। गोरखपुर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। यहां हो रहे बदलाव को सभी महसूस कर रहे हैं।

सीएम ने कहा नगर के कई हिस्सों से जल जमाव की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। एयरफोर्स से होते हुए नंदानगर रेलवे क्रॉसिग तक आरसीसी नाला व संपवेल का निर्माण कराया जाएगा। नाला व संपवेल निर्माण पर पांच करोड़ से अधिक खर्च होंगे।ग्रीन सिटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में नाले का निर्माण होगा। ग्रीन सिटी में पंपिंग स्टेशन बनेगा। इससे यहां हर साल होने वाले जलभराव से नागरिकों को मुक्ति मिल जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो विकास ईमानदारी पूर्वक तेजी से होता है। आज गोरखपुर में कई बदलाव हुए हैं। पूरी तस्वीर बदल गयी है। सड़कें,नाली, कैमरें,स्वच्छ शहर आज इसकी सुदंरता को और बढ़ा रहे हैं। आप सब भी इसमें आपकी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+