जनता की सेवा सर्वोपरि, जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी- योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जन समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा। सीएम सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।
सीएम योगी ने दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं एक- एक कर सुनीं। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है। जनसमस्याओं को गंभीरता से लें। किसी भी फरियादी को निराश न होना पड़े। सभी की समस्याओं पर त्वरित गति से कार्य करें।
जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन से संबंधित आए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा है तो किसी को बंटवारे की समस्या। भू- माफियाआ जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे दूसरे से बेच देते हैं। सीएम ने जमीन संबंधी विवादों पर भी त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। जनता दरबार में इलाज के लिए धन मुहैया कराने की मांग को लेकर आने वालों की भारी संख्या रही। सीएम ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। सभी जरुरतमंदों को धन उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की एंव ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ को नमन किया। इसके बाद पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने गौसेवा भी की।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications