श्रीराम जन्मोत्सव अनुष्ठान में शामिल हुए सीएम योगी, कहा- राम राज्य की परिकल्पना हो रही साकार

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उन्हें झूले पर भी झुलाया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव अनुष्ठान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। सीएम प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा के प्रतीक हैं। धर्म की प्रतीक हैं। धर्म कर्तव्य का बोध कराता है। धर्म हमें सदाचार, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जोड़कर सन्मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर करता है। इसी का अनुसरण करते हुए देश व प्रदेश में लगातार रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इसी रचनात्कता व सकारात्मकता के साथ भारत विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में सभी लोग पर पीएम मोदी का प्रभाव दिख रहा है। आज भारत में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। आमजन की सुख- सुविधा का ध्यान सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने कहा कि मां जगदम्बा व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से आमजन के सखी जीवन की कामना करता हूं। आज का दिन उत्साह व उमंग का है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अयोध्या में अब तक लगभग 15 लाख लोग पवित्र सरयू नदी में स्नान कर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। सीएम ने गोरखनाथ मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित प्रभु श्रीराम के जन्माेत्सव में शामिल हुए थे।

Recommended Video

    गोरखपुर: सीएम सिटी में जाने किसके खाते में गई महापौर की सीट...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+