Indian Railway: सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन उधना के मध्य रहेगी निरस्त, देखें पूरी अपडेट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुविधा हेतु उधना-सूरत स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के कार्य के परिप्रेक्ष्य में उधना यार्ड केे नॉन इण्टरलॉक कार्य के कारण 26 से 28 अगस्त तक निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।
शार्ट टर्मिनेशन
- छपरा से 25 एवं 26 अगस्त, 2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस उधना स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा उधना-सूरत के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
- सूरत से 27 एवं 28 अगस्त, 2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस उधना स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
- सूरत से 28 अगस्त, 2023 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी उधना स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 23 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, थावे द्वारा मीरगंज जिला गोपालगंज स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को 34 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 अगस्त, 2023 को रेल मदद से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा द्वारा गाड़ी संख्या 15006 से 55 वर्षीया एक महिला को उतारा गया। उक्त महिला को उनके परिजन के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications