CM Yogi: गोरखपुर में लगेगा देश का दूसरा चारकोल प्लांट, सीएम योगी ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को 233 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने गोरखपुर में लगने वाले देश के दूसरे चारकाल प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया। नगर निगम के 189 विकास कार्यों का शिलान्यास और 114 कार्यों का लोकार्पण सीएम ने किया।

सीएम योगी ने रविवार को नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन और नगर निगम के बीच कूड़े से चारकाेल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही महानगर क्षेत्र को सड़क, नाली, पेयजल, पथ प्रकाश जैसे बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों की सौगात दी।
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बस यूपी ही नहीं पूरे देश का विकास हो रहा है। गोरखपुर दिन प्रतिदिन नया आयाम छू रहा है। पहले यहां पर गुंडो के डर से कोई उद्योग नहीं लगाना चाहता था, आज हर कोई यहां फैक्ट्री लगाने के लिए आतुर है।

cm

महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने प्लांट की स्थापना के लिए नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से कई दौर की वार्ता की थी। एनटीपीसी प्रबंधन ने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत 255 करोड़ रुपये के प्लांट को मंजूरी दी है। 25 वर्ष तक प्लांट का संचालन भी एनटीपीसी करेगा।यहां कूड़े से हरित कोयला बनेगा। चारकोल प्लांट से न सिर्फ कूड़े का निस्तारण होगा वरन नगर निगम 25 वर्ष में आठ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत करेगा।

चारकोल एक कार्बनिक कार्बन यौगिक है। लकड़ी का कोयला पौधों और पशु उत्पादों के अधूरे दहन से उत्पन्न होता है। बाहरी खाना पकाने में चारकोल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। कोयला आम तौर पर लकड़ी, पीट, हड्डियों और सेलूलोज़ जैसे पौधों के हिस्सों को जलाने से प्राप्त होता है। यह एक अत्यधिक छिद्रपूर्ण माइक्रोक्रिस्टलाइन संरचना है। ईंट निर्माण प्रक्रिया में ऊर्जा बचाने के लिए मिट्टी के साथ चारकोल मिलाया जाता है। इसे अशुद्ध ग्रेफाइट रूप के रूप में भी जाना जाता है। चारकोल में छिद्रपूर्ण बनावट और नकारात्मक विद्युत आवेश होता है। जब कोयले से लकड़ी का कोयला प्राप्त किया जाता है तो उसे सक्रिय कोयला कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+