Chandra Grahan 2022: गोरखपुर तारामंडल में देख सकेंगे चंद्र ग्रहण,की गयी यह खास तैयारी
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी मंगलवार को है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देखने के लिए गोरखपुर तारा मंडल में खास इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर में शाम 5.06 बजे से 6:30 बजे तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।
Gorakhpur News: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी मंगलवार को है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देखने के लिए गोरखपुर तारा मंडल में खास इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर में शाम 5.06 बजे से 6:30 बजे तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है।इसे आप अपनी आंखों से सीधे देख सकते हैं। टेलिस्कोप के माध्यम से भी इसे देख सकते हैं।
यह है खास इंतजाम
गोरखपुर के तारामंडल में खगोलीय घटना को देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय वैज्ञानिक आधिकारी और गोरखपुर तारामंडल के प्रभारी महादेव पांडेय ने बताया, तारामंडल में विशेष प्रकार की डोबसोनियन नाईट स्काई वॉचर और अन्य प्रकार की स्पेशल नाईट स्काई टेलिस्कोपस के माध्यम से इसे देखा जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और चंद्रमा पर पड़ने वाला सूर्य का प्रकाश पृथ्वी रोक लेती है। जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ने लगती है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यह चंद्र पूर्णिमा के दिन घटित होती है। अमर पाल सिंह के मुताबिक, अगला चंद्र ग्रहण 6 मई, 2023 को होगा।
ज्योतिषाचार्य अमित कुमार के मुताबिक, चंद्र ग्रहण सूतक सुबह 09:21 बजे शुरू होगा और सूतक काल शाम 06.18 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान 4 प्रहर के लिए सूतक मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण से पहले 3 प्रहर के लिए सूतक मनाया जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक मनाया जाता है।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद सभी को स्नान करना चाहिए। दान दें एंव ताजा भोजन करें। पहले से रखा हुआ पानी न पीएं। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications