Gorakhpur News: लोकेशन मैपिंग अपराधियों को पकड़ने में इस तरह बन रही मददगार
गोरखपुर पुलिस को ऑपेरशन त्रिनेत्र के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें थानेदारों व चौकी प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे के महत्व व इसकी उपयोगिता के बारे में बताया जा रहा है।

Gorakhpur News : लोकेशन मैपिंग अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर रहा है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जगह-जगह लगाए गए कैमरे पुलिस की अच्छी मदद कर रहे हैं। गोरखपुर में अब तक दस हजार से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। त्रिनेत्र एप पर सभी कैमरों की लोकेशन फीड होने के बाद मैपिंग के माध्यम से संबंधित थाने को पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाती है। जिससे अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिल रही है।
विशेषज्ञ यूनूस ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व इस थाने के सभी चौकी प्रभारियों को लोकेशन मैपिंग के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि किस जगह ज्यादा सतर्कता बरतने की जरुरत है। उन्होंने जिन जगहोें पर कैमरे नहीं लगे हैं उनके बारे में भी अवगत कराया।
एडीजी जोन अखिल कुमार के निर्देश पर थानेदारों को विशेष प्रशिक्षण जोन कार्यालय में ही दिया जा रहा है। इन सभी से अपने क्षेत्रों सभी जगहों पर कैमरा लगवाने की अपील की गयी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 27 थानाक्षेत्र में अब तक 11002 स्थानों पर सीसी कैमरे लग चुके हैं। कैंट थाना क्षेत्र में 1572 कैमरे,1064 कैमरे शाहपुर क्षेत्र में व 637 सीसी कैमरे कोतवाली क्षेत्र में लग चुके हैं।
Gorakhpur : गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम,पुलिस ने की यह कार्रवाई
इसके अतिरिक्त गुलरिहा में 633, रामगढ़ताल में 609,चिलुआताल में 457, गोरखनाथ में 448,गीडा में 428,खोराबार में 413,गोला में 406,बड़हलगंज में 402, कैंपियरगंज में 377, सिकरीगंज में 366, पीपीगंज में 333, तिवारीपुर में 328,झंगहा में 304,सहजनवां में 293,पिपराइच में 282, बांसगांव में 276, खजनी में 274,राजघाट में 248, चौरी चौरा में 233, गगहा में 164, उरुवा में 148,बेलघाट में 142,बेलीपार में 85 व हरपुर-बुदहट क्षेत्र में 80 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications