Holi 2023: चीनी मार्केट पर भारी पड़ा ‘बाबा का बुलडोजर', होली पर बढ़ी डिमांड

योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का रंग इन दिनों होली मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में इस समय बुलडोजर पिचकारी की डिमांड ज्यादा हो रही है।

holi

Gorakhpur News: गोरखपुर में होली पर्व को लेकर धूम है। बाजार सजे हुए हैं। लोग रंग व पिचकारी की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। ऐसे में बुलडोजर पिचकारी की खूब डिमांड है। इसकी बिक्री इस कदर हो रही है कि दुकानदार इसको ज्यादा मंगा रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में योगी- मोदी टी शर्ट, मुखौटो की भी डिमांड है। कुछ समय पहले जहां बाजारों में चाइना सामानों की धूम रहती थी आज भारत में बने ब्रांड धमाल मचा रहे हैं।

पांडेयहाता स्थित थोक मंडी में इस बार योगी का बुलडोजर पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग है। होली का बाजार रंग व पिचकारियों से भरा हुआ है। छोटा भीम, डोरेमान, मोटू- पतलू, कृष के मुखौटे व पिचकारी पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि चीनी पिचकारी की जगह भारतीय पिचकारी की ज्यादा डिमांड है। थोक बाजार में पिचकारी की कीमत छह सौ से सात सौ तक है। जिस बुलडोजर पिचकारी की सबसे ज्यादा डिमांड है वह तीन सौ से छह सौ रुपये तक बिक रहा है। खिलौने वाली पिचकारियों की कीमत 40 से 500 रुपये तक है। प्रेशर पिचकारी की कीमत 200 से 1000 रुपये के बीच है। मोदी और योगी के नाम वाली टी-शर्ट 100 से 150 में बिक रही है।

मलिंगा की हेयर स्टाइल वाली विग भी लोगों को पसंद आ रही है। साथ ही योगी जटा और महिलाओं के बालों वाली रंग बिरंगी विग की भी ज्यादा बिक रही है। इनकी कीमत 100 से 200 रुपये तक है। बाजार में हर्बल रंगों पर विशेष जोर है। दुकानों पर पहुंचते ही ग्राहक इनकी ज्यादा मांग कर रहे है।

व्यापारी आलोक गुप्ता ने कहा कि बाजार में इस बार भारतीय उत्पादों की ज्यादा मांग है। इसके साथ ही लोग हर्बल गुलाल की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।

Recommended Video

      Holi 2023: UP के Gorakhpur में बिक रही बाबा बुलडोजर वाली पिचकारी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+