पार्टी की रीति-नीति के अनुसार एक कार्यकर्ता के रुप में पूरे देश में बीजेपी को करूंगा मजबूत- राधामोहन दास

Radha Mohan Das Agrawal News Gorakhpur: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री की नई जिम्मेदारी के बाद राज्य सभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल का शनिवार को गोरखपुर में प्रथम आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर दोहपर बारह बजे के करीब पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री का कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ।

पार्टी की रीति व नीति के अनुरुप करुंगा काम मैं पार्टी का और संगठन का आभारी हूं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और एक नई जिम्मेदारी दी। इन सभी का एक ऐसा ऐतिहासिक आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति के अनुरुप पार्टी ने पिछले नौ सालों में जो काम किया है उसे अपने देवतुल्य कार्यकर्ता के माध्यम से पूरे देश में पहुंचाने का काम करुंगा।

radha mohan

मैं एक कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता था और कार्यकर्ता रहूंगा मैं एक कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता था और कार्यकर्ता ही रहूंगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद हमेशा हम सभी को मिलेगा। हम सब इनके नेतृत्व में जहां कही भी जरुरत होगी संगठन के कार्यकर्ता के रुप में हम उस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

कार्यकर्ता सुबह से कर रहे थे इंतजार कार्यकर्ता सुबह से ही अपने राष्ट्रीय महामंत्री के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल को सुबह नौ बजे के करीब वैशाली ट्रेन से गोरखपुर पहुंचना था। लेकिन ट्रेन लेट थी। वह लगभग पौने बारह बजे के करीब गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर पहुंचे। कई घंटो से अपने लोकप्रिय नेता का इंतजार कर रहे कार्यकर्ता उन्हें देखते ही उनकी तरफ बढ़ चले। ट्रेन से उतरते ही भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का फूल व मालाओं से स्वागत किया।

radha mohan

ढ़ोल नगाड़े के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत इस दौरान हर कार्यकर्ता बस अपने लोकप्रिय नेता को शुभकामना देना चाहता था। किसी ने फूल माला तो किसी ने ढ़ोल नगाड़े के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, राधा मोहन दास जिंदा बाद के नारे भी लग रहे थे।

भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ता कार्यकर्तओं की भीड़ इस कदर थी कि स्टेशन से बाहर निकलने में ही राष्ट्रीय महामंत्री को काफी समय लग गया। फिर इनका काफिला रेलवे स्टेशन स्थित न्यू स्टैण्डर्ड होटल पहुंचा जहां पहले से मौजूद भूमि विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद तिवारी, समाजसेवी स्वतंत्रवीर, देवेन्द्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, विशाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल ने आमजनता को संबोधित भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+