Gorakhpur News : यह बिहार पुलिस है,पुलिस को ही करती है गिरफ्तार
बिहार पुलिस का एक कारनामा सामने आया है।बिहार पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें गोरखपुर से गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम को ही गिरफ्तार कर लिया और घंटों पूछताछ की।गोरखपुर पुलिस भी इस घटना से हैरान हो गयी
गोरखपुर,18अगस्त: बिहार पुलिस का एक कारनामा सामने आया है।बिहार पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें गोरखपुर से गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम को ही गिरफ्तार कर लिया और घंटों पूछताछ की।गोरखपुर पुलिस भी इस घटना से हैरान हो गयी।बिहार गए पुलिसकर्मियों को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें।तब उन्होंने एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर को पूरी बात बताई।एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद बिहार पुलिस ने गोरखपुर पुलिस को छोड़ा।

सहजनवां में हुई युवक की गोली मारकर हत्या मामले में गोरखपुर की सहजनवां पुलिस हत्या के एक आरोपित को पकड़ने बिहार गई थी।इस दौरान बिहार पुलिस ने सहजनवां पुलिस को ही गिरफ्तार कर लिया और घंटों पूछताछ की।सहजनवां में हुई हत्या मामले में मृतक के चचेरे भाई व प्रधान पति विनोद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सतेन्द्र राज उर्फ झीनक, सर्वजीत राज, उसका पुत्र प्रभाकर वर्धन राज उर्फ नीटू व हर्षवर्धन राज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद मुख्य आरोपित सतेन्द्र उर्फ झीनक राज के बिहार के मोतीहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
इसी सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज घघसरा थाने के चार सिपाहियों के साथ बिहार के मोतीहारी जिले के आदापुर के लिए रवाना हो गए।टीम ने मुख्य आरोपी झीनक के साले को पकड़ लिया।इससे गांव वाले आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया।इसकी सूचना आदापुर पुलिस को मिली।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पुलिसवालों को ही गिरफ्तार कर लिया और कई घंटों तक पूछताछ की।इसकी जानकारी एसएसपी गोरखपुर को दी गयी।उन्होंने ने बिहार पुलिस से वार्ता की,उसके बाद गोरखपुर पुलिस टीम को बिहार पुलिस ने छोडा।












Click it and Unblock the Notifications