बनारस-रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस में वातानुकूलित कोचों की बढ़ी संख्या ,देखें डिटेल
Banaras Rameswaram Superfast Express Latest News Indian Railway: प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से निम्नवत लगाया जायेगा।
22536/22535 बनारस-रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस में 31 अगस्त,2025 से बनारस से तथा 03 सितम्बर,2025 से रामेश्वरम् से संशोधित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 आधुनिक एल.एच.बी. कोच स्थाई रूप से लगाये जायेंगे।

इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, पीलीभीत, लालकुआँ, कासगंज, काशीपुर, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर एवं रूद्रपुर सिटी आदि स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कीट नियंत्रण हेतु रसायनों का उपयोग कर गाड़ियों, रेकों, कालोनियों, सरकुलेटिंग एरिया, कार्यालयों, रिटायरिंग रूम एवं प्रतीक्षालयों में गहन सफाई की गई। स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता हेतु ''क्या करें, क्या न करें'' स्वच्छता स्लोगन लिखे हुये पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किये गये।












Click it and Unblock the Notifications