Air service: गोरखपुर से कोलकाता के लिए एक और उड़ान, इन जगहों के लिए मिल रही सेवा

गोरखपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इसके साथ ही नया टर्मिनल भी शुरु हो जाएगी।

air

Gorakhpur News: हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खासकर गोरखपुर से कोलकाता के यात्रियों के लिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 28 मार्च से कोलकाता के लिए एक और फ्लाइट शुरु करने का निर्णय लिया है और एलायंस एयर ने इसके लिए बुकिंग शुुरु कर दी है।

कोलकाता के लिए उड़ान
जानकारी के मुताबिक, सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को उड़ान भरने वाले एटीआर- 91629 गोरखपुर से दोपहर 12:15 बजे उड़ेगी और दो बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहां से आधे घंटे बाद 2: 30 बजे उड़ान भरकर 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वर्तमान समय में इंडिगो का 72 सीटर विमान शाम 5:50 बजे कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचता है । आधे घंटे बाद कोलकाता के लिए रवाना हो जाता है। एलांयस एयर की नई सेवा के शुरु हो जाने के साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 12 हो जाएगी।

नया टर्मिनल तैयार
गोरखपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकार तैयार हो गया है। जिसे 28 मार्च से यात्रियों के लिए के लिए खोल दिया जाएगा। इस नये टर्मिनल से एक साथ 5 सौ लोग चेक इन कर सकेंगे। वर्तमान समय में एक साथ दो सौ यात्री ही चेक इन कर रहे हैं।

यहां के लिए है उड़ान
वर्तमान समय में गोरखपुर से मुबंई, हैदराबाद, दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, कोलकाता के लिए फ्लाइट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+