Amrit mahotsav Gorakhpr: सात जिलों के 38 लाख घरों पर फहरेगा तिरंगा,प्रशासन ने कसी कमर
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में लगभग 38 लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहरेगा।इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है।11 से 17 अगस्त के बीच यह फहराया जाएगा। इसके लिए 30 जुलाई तक राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर लिया जाएगा
गोरखपुर,28 जुलाई:गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में लगभग 38 लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहरेगा।इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है।11 से 17 अगस्त के बीच यह फहराया जाएगा। इसके लिए 30 जुलाई तक राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर लिया जाएगा।

सभी जिलों में लक्षित घरों की संख्या बढ़ा दी गई है।लगभग सभी विभाग मिलकर तिरंगा उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों को आर्डर दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय दुकानों एवं निजी संस्थाओं से भी झंडा खरीदा जा रहा है।
शासन की ओर से ध्वज के आकार के अनुसार दर तय की गई है। उसी दर पर लोगों को झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। गांव में ग्राम प्रधानों, सचिवों को ध्वजारोहण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। गांवों में लोगों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि तैयारी चल रही है, शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
स्वयं सहायता समूह कर रहीं मदद गोरखपुर में 26 समूहों को एक लाख 32 हजार झंडा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कुशीनगर में तीन समूहों ने पांच हजार, बस्ती में 62 समूहों ने ढाई लाख झंडा तैयार करने की जिम्मेदारी ली है। देवरिया में 250 समूहों द्वारा 76 हजार झंडा तैयार कर लिया गया है। सिद्धार्थनगर में 227 समूहों ने 80 हजार झंडा बना लिया है। महराजगंज में 63 समूहों को 2.50 लाख झंडा बनाने का लक्ष्य दिया गया है जबकि संतकबीरनगर में 36 स्वयं सहायता समूहों द्वारा 30 हजार तिरंगा तैयार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications