Amarmani Tripathi News: जानिए भाई अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर क्या बोले अजीतमणि
Amarmani Tripathi News Gorakhpur: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी शुक्रवार शाम पांच बजे रिहा होगे। बीस वर्षों से अधिक उम्रकैद की सजा काट चुके अमरमणि व उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई पर परिजन व उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। उनकी रिहाई से पूर्व की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भाई अजीतमणि व अन्य परिजन डीएम कार्यालय पर मौजूद हैं।
अमरमणि त्रिपाठी के भाई अजीतमणि ने बताया कि उनकी रिहाई के लिए डीएम कार्यालय पर कागजात पूरे कराए जा रहे हैं। दो बॉन्ड भरे जा चुके हैं। डीएम के पास रिहाई की अनुमति ली जाएगी। रिहाई के पहले बॉन्ड चेक करके वेरिफिकेशन होगा। फिर रिलीज ऑर्डर जेल आएगा। शाम तक रिहा होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पांच बॉन्ड भरे गए हैं। 25 लाख रुपये मुचलके के सभी है। इनमें अमन मणि त्रिपाठी, छोटी बहन अलंकृता त्रिपाठी, चचेरा भाई अनंत मणि त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी और चाचा अजीत मणि त्रिपाठी के नाम के बॉन्ड डीएम दफ्तर में जमा किए गए हैं। आरटीओ अधिकारी डीएम दफ्तर पर ही वैरिफिकेशन करवा रहे हैं। यही प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहाई का आदेश जारी होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications