UP: अखिलेश यादव, रवि किशन, डॉक्टर मंगलेश सहित तमाम लोगों ने हरिशंकर तिवारी के निधन पर जताया शोक

पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के निधन पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, सांसद रवि किशन, नव निर्वाचित मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

akhilesh

Harishankar Tiwari Death News: पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है। सभी पार्टियों के नेता हरिशंकर तिवारी के गोरखपुर स्थित आवास पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना
पूर्व मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. भावभीनी श्रद्धांजलि!"

सांसद रवि किशन ने भी जताया दु:ख
इसके अलावा गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने भी हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि "पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी जी ने गोरखपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। महादेव अपने श्री चरणों में स्थान दें।"

नवनिर्वाचित मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने जताया शोक
गोरखपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्वांचल की राजनीति के एक स्तंभ थे। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।

अमरेन्द्र निषाद ने व्यक्त की शोक संवेदना
सपा के वरिष्ट नेता अमरेन्द्र निषाद ने कहा कि पंडित जी प्रदेश की राजनीति के एक पुरोधा थे। एक लंबे समय तक पूर्वांचल की राजनीति को दिशा देने वाले थे। उनके निधन से हम सभी अत्यंत दु:खी हैं।

शिक्षकों ने व्यक्त किया शोक
पूर्व शिक्षक रमेश कृष्ण त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, रामनरेश पटेल सहित तमाम शिक्षकों ने हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+