UP: पति को बारात जाने से रोका, नहीं मानने पर पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम

गोरखपुर में पत्नी ने सिर्फ इसलिए फंदे से लटकर जान दे दी क्यों कि उसका पति मना करने के बाद भी बारात चला गया।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने फंदे से लटककर सिर्फ इसलिए जान दे दी क्यों कि उसके मना करने के बाद भी उसका पति बारात चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र स्थित गांव की रहने वाली महिला ने कुंडी से लटकर आत्महत्या कर ली है। क्षेत्र के भलुआ निवासी मनीष सिंह की शादी खजनी क्षेत्र के ग्राम जाखा की रहने वाली 19 वर्षीय प्रिया सिंह से मार्च 2023 में हुई थी। मनीष बुधवार को किसी बारात में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। पत्नी ने मना किया लेकिन वह नहीं माने और बारात चले गए। जब वह देर रात घर लौटे तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

इसी क्षेत्र के टिकरिया के मथौली टोला की रहने वाली 22 वर्षीय प्रतिभा का शव गुरुवार सुबह फंदे से लटकता मिला। वह बुधवार को भोजन करने के बाद सोने चली गयी थी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटकते देखा।

सीओ खजनी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस क्षेत्र में दो लोगों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+