Gorakhpur News: मासूम के हंसने पर इस कदर हुआ नाराज, कर दी हत्या
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरफिरे युवक ने एक मासूम को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मोहनाग गांव की है। यहां आरोपी अशोक उर्फ इलेक्शन (42) की बकरी किसी तरह से जल गई थी। मौके पर आदर्श (19) पुत्र अनोज खेल रहा था और हंस रहा था। यह देख आरोपी गुस्से से आग बबूला हो गया और मासूम को पटककर मौत के घाट उतारा दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राइवेट बसों पर अनुबंधित लिखकर शहर में प्रवेश करने की अब पुलिस जांच करेगी। इस पूरे खेल के पीछे काम कर रहे गिरोह के जांच का आदेश एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जारी किया है। पुलिस संदिग्ध बसों के नंबरों को आईटीएमएस के लगे कैमरों से हासिल कर रोडवेज में जांच के लिए भेजेगी। फर्जी तरीके से अनुबंध लिखा मिला तो पुलिस जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को जेल भी भेजेगी।












Click it and Unblock the Notifications